जहानाबाद में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर विलेज चयन, जन-जागरूकता एवं प्रतियोगिता आयोजन पर चर्चा की गई। 12 जनवरी से 12 जुलाई 2026 तक 10 चयनित राजस्व गाँवों में प्रतियोगिता आयोजित होगी।