गभाना: पिसावा पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, आरोप था बहला-फुसलाकर होटल में ले जाने का
पिसावा थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर अलीगढ़ एक होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी पिसावा रेखा गोस्वामी ने बताया कि एक युवती ने रविवार को थाना में मुकदमा दर्ज कराया था।