कासगंज: कासगंज के घंटाघर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
कासगंज के घंटाघर हनुमान मंदिर में शनिवार की शम 7 बजे एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं भक्तों ने भगवान हनुमान के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं के संयुक्त सहयोग से किया गया था। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना है।