ईसागढ़: ईसागढ़ में योग ध्यान शिविर का शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए जागरूकता संदेश दिया गया
ईसागढ़ में रविवार सुबह 6 बजे नवांकुर संस्था श्री सिद्ध बाबा सौंघना सेवा प्रचार प्रसार समिति शंकरपुर द्वारा आदिवासी छात्रावास परिसर में योग ध्यान शिविर का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एपी प्रजापति ने मां सरस्वती पूजन कर शिविर की शुरुआत की।