पट्टी: गोदल पट्टी गांव से सिलाई मशीन बनवाने निकली महिला लापता, पति ने दी तहरीर
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोदल पट्टी गांव निवासी अतुल गौतम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते बुधवार को उसकी पत्नी घर से सिलाई मशीन बनवाने की बात कह कर निकली थी और तब से लौट कर नहीं आई। उसने काफी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। पीड़ित का आरोप है कि उसको एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सभी बच्चों को घर पर ही छोड़कर वह घर से सिलाई मशीन बनवाने