बिहपुर: आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, हथियार बरामद
गोपालपुर थाना क्षेत्र में आम तोड़ने के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कांड संख्या 194/26 दर्ज किया है। आरोप है कि भागीरथ मंडल एवं उनके पुत्र हथियार लेकर वादी के घर पहुंचे और मारपीट की। ग्रामीणों की मदद से हथियार छीन लिया गया, जिसे वादी ने कारतूस सहित थाना को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है