फिरोज़ाबाद: लेबर कॉलोनी इलाके में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम और लोगों के बीच जमकर हुई हॉट टॉक
फ़िरोज़ाबाद शहर के लेबर कॉलोनी इलाके मे मंगलवार की दोपहर नगर निगम की टीम ने अबैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है। बुलडोजर की कार्यवाही के दौरान भीड़ एकजुट हो गयी और कार्यवाही का जमकर विरोध किया। दुकानदारो का कहना है नगर निगम की टीम और परिवर्तन की टीम ने लोगो के साथ अभद्रता की है। वही बढ़ते हंगामा को देखते नगर निगम की टीम को कार्यवाही को बीच मे बंद कराना पड़ा है।