बिंदकी: दरबेशाबाद गांव के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित 2 लोग घायल, दोनों को रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दरबेशाबाद गांव के समीप शनिवार को दिन में करीब 3:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा पलट गया। जिसके चलते ई रिक्शा चालक शिवम पुत्र मनोज निवासी उमरगहना थाना मलवा जनपद फतेहपुर तथा ई रिक्शा में सवार संगीता देवी उम्र 20 वर्ष पत्नी अमित कुमार निवासी ग्राम पनई थाना मलवा जनपद फतेहपुर घायल हो गए। दुर्घटना से हड़कंप मचा रहा।