भोजपुर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियारों के जखीरे के साथ 5 गिरफ्तार, 19 हजार में बेचा था सिक्सर
भोजपुर पुलिस ने अवैध हथियार निर्माताओं और तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आयर थाना क्षेत्र में संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत आयर पुलिस और जिला बल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में निर्मित हथियार, अर्धनिर्मित उपकरण और हथियार बनाने की मशीनें बरामद की हैं। मामले में मुख्य सरगना सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है
Arrah, Bhojpur | Sep 18, 2026