शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत भवन में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड से राहत पहुंचाना था। कंबल पाकर लाभुकों ने राहत की सांस ली और आयोजकों व पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।