जौनपुर: मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत 97 आवेदनों को मिली मंजूरी
मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में हुई। सूचना विभाग द्वारा गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे जारी प्रेस नोट में बताया गया कि बैठक में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि तथा रोजगार सृजन के उद्देश्य से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई।