बहराइच: जिले के मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने मुंशी/मौलवी और आलिम की परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में बनाया स्थान
मंगलवार शाम को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में जनपद बहराइच की मुंशी /मौलवी की परीक्षा में बहराइच जिले के मदरसों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है। इसी तरह आलिम की परीक्षा में भी छात्र छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है।