बनमनखी: डीसीएलआर कोर्ट के आदेश पर विवादित लालकार्ड भूमि की मापी और दखल-दिहानी कराई गई
बनमनखी प्रखंड अंतर्गत मोहनियां चकला पंचायत के वार्ड संख्या 14 में भूमि विवाद से जुड़े एक मामले का निष्पादन किया गया। वार्ड निवासी कैलू राम एवं दुर्गा प्रसाद यादव के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। इस संबंध में न्यायालय भूमि सुधार उप समाहर्ता डीसीएलआर बनमनखी में वाद संख्या 57/2024-25 विचाराधीन था। डीसीएलआर न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में राजस्व