मुज़फ्फरनगर: बेखौफ चोरों का कारनामा! घर के बाहर खड़ी बाइक से तेल निकालते CCTV में कैद हुए चोर
मुज़फ्फरनगर की सैनी कॉलोनी में देर रात बाइक से पेट्रोल चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। दो संदिग्ध युवक खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। आहट मिलने पर दोनों मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।