बयाना: बयाना में खड़ी कार में लगी आग
बयाना कस्बे की आनंद विहार कॉलोनी में बुधवार देर रात एक खाली प्लॉट में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वह पूरी तरह जल गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।