बानो: बानो के पबुड़ा मोड़ के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक घायल, रांची रिम्स रेफर
Bano, Simdega | Jun 20, 2024 बानो प्रखंड के पबुड़ा मोड़ के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में बानो के दो युवक घायल हो गए, मिली जानकारी के अनुसार बानो निवासी अर्णव खुराना एवं अंकित गर्ग मोटरसाइकिल से बानो से लचड़ागढ़ की ओर जा रहे थे,तभी पबुड़ा मोड़ के समीप वाहन से नियंत्रण खो कर एक अन्य वाहन से टकरा गये, जिससे दोनों गिर पड़े एवं घायल हो गए, पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।