कुरडेग: कुरडेग में बिजली विभाग की मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
कुरडेग प्रखंड मुख्यालय में बिजली विभाग की मनमानी रवैया से परेशान होकर ग्रामीणों के द्वारा बुधवार की सुबह 7:00 बजे सड़क को जाम कर दिया ।मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष जीशान फिरदोस खान, तौफीक अख्तर ,विधायक प्रतिनिधि दीपक जायसवाल के नेतृत्व में जाम किया ।बाद में बीडीओ और थाना प्रभारी के मिले आश्वासन के बाद जाम को खोल दिया गया।