परिहार: मुहर्रम को लेकर परिहार और बेला में निकाला गया फ्लैग मार्च,शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को परिहार एवं बेला थाना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी तथा पुलिस बल के जवान शामिल थे। मार्च विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्या