ओबरा: प्रयागराज-सोनभद्र विन्ध्य एक्सप्रेस-वे का सर्वे तेज, छत्तीसगढ़ सीमा तक बढ़ेगा दायरा, 23 गांवों की चमकेगी किस्मत
सोनभद्र में महत्वाकांक्षी विन्ध्य एक्सप्रेस-वे का सर्वे कार्य तेजी से जारी है। यह एक्सप्रेस-वे जिले के दक्षिणांचल को पूर्वांचल से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) के सलाहकार और इन्वायरनमेंट मैनेजर मारुति नंदन पाण्डेय ने बभनी क्षेत्र का दौरा कर वन विभाग की टीम के साथ जमीनी स्थिति का जायजा लिया।