हुज़ूर: अयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, कम गैस भरने के आरोप में 90 सिलेंडर और एक ट्रक जब्त
Huzur, Bhopal | Jan 29, 2026 भोपाल के अयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी पर खाद्य एवं नापतौल विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान एजेंसी के ट्रक में रखे घरेलू गैस सिलेंडरों में तय मात्रा से करीब तीन किलोग्राम तक गैस कम पाई गई। शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई में विभाग ने 90 सिलेंडर और एक ट्रक को जब्त किया है|