हुज़ूर: विदिशा रोड पर बड़ा हादसा, बस और ट्रक की ज़ोरदार टक्कर, टला बड़ा नुकसान
Huzur, Bhopal | Jan 29, 2026 भोपाल में विदिशा रोड स्थित गौर शादी हॉल के पास गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। भोपाल से विदिशा जा रही गुप्ता ट्रैवल्स की बस सामने से आ रहे टाटा 407 ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस सड़क से उतरकर कच्चे रास्ते पर चली गई और एक पेड़ से जा भिड़ी।