नवाबगंज: बाराबंकी में पिता-पुत्र ने हेलमेट पहनकर चलाई बुलेट, जिम्मेदार पिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल
बाराबंकी में एक पिता-पुत्र की हेलमेट पहनकर बुलेट चलाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर सोमवार करीब डेढ़ बजे से तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश दे रही है।यह घटना बाराबंकी शहर के पटेल तिराहे पर सामने आई। बुलेट सवार पिता और उनके साथ बैठे बेटे, दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे।