गाज़ियाबाद: क्राइम ब्रांच पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के 1 अपराधी को किया गिरफ्तार, 8 शस्त्र बरामद
मंगलवार को गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए प्रमेंद्र कुमार नाम के 1 शातिर अभियुक्त को केन्द्रीय विद्यालय के पास थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से फैक्ट्री मेड 4 पिस्टल 32 बोर, 1 रिवाल्वर 32 बोर, 2 रायफल 315 बोर, 1 उबल बैरल बन्दूक 12 बोर बरामद हुई है।