बांधवगढ़: उमरिया झाड़ू मुहल्ले में गाली-गलौज व मारपीट, जान से मारने की धमकी, आरोपी पर मामला दर्ज
उमरिया स्थित ज्वालामुखी कॉलोनी के पीछे झाड़ू मोहल्ला में रहने वाली बैसाली चौधरी (60 वर्ष) के साथ मोहल्ले के ही निवासी बब्बलू चौधरी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।