गिरिडीह: पुराना नगर निगम के पास की 22 दुकानों को एक सप्ताह में मकतपुर सब्जी मंडी में शिफ्ट करने का निर्देश
टावर चौक स्थित पुराना नगर निगम कार्यालय के पास अवस्थित 22 दुकानदारों को एक सप्ताह के अंदर मकतपुर सब्जी मार्केट में आवंटित दुकानों में शिफ्ट करने का निर्देश बुधवार को 1 बजे दिया गया। इन्हें लाउडस्पीकर के माध्यम से नगर निगम के कर्मचारियो ने यह निर्देश दिया।संचालित 22 दुकानदारों को पूर्व में भी मौखिक और लिखित रूप से दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया।।