नवाबगंज: बाराबंकी में 26 बेटियों का हुआ सम्मान, सिर पर सजाया गया सफलता का ताज
बाराबंकी के मसौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नैनामऊ में बेटियों के सम्मान में खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। वात्सल्य संस्था की सक्षम परियोजना द्वारा आयोजित ‘सक्सेस ऑफ गर्ल्स सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में 26 किशोरियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बेटियों को ताज पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया और पुरस्कार स्वरूप टिफिन व डिक्शनरी भेंट की गई।