रॉबर्ट्सगंज: घोरावल के पेढ़ गांव में बाउली में डूबने से 2 वर्षीय बालक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ में शनिवार दोपहर 3 बजे बावली में डूबने से 2 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। शनिवार शाम पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।घोरावल के पेढ़ ग्राम में शनिवार को घर के सामने सूरज 2 वर्ष पुत्र मंगल निवासी ग्राम पेढ़ अपने घर के सामने आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान घर के पास एक बाउली में गिर गया था।