अनूपपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर अभाविप का जागरूकता अभियान, यातायात नियमों व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अनूपपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) अनूपपुर नगर इकाई द्वारा यातायात नियमों के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जिले के यातायात प्रभारी विनोद दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का संद