विष्णुगढ़: हॉस्पिटल चौक के एक्सिस बैंक एटीएम में शरारती लोगों ने फेविक्विक चिपकाया
विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन में आज रविवार 4 बजे रुपये निकासी के स्थान पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. मशीन के जिस स्थान से रूपये की निकासी होती है, वहां किसी शररती तत्व ने सफेद रंग का हार्ड फेवीक्विक चिपकाया गया था. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब रोहित लाल मरांडी ने एटीएम से पैसे निकासी किया.