विष्णुगढ़: करंग मोड़ में दिवंगत भाइयों के परिजनों को घर बनाने की मिली सहमति
विष्णुगढ़ के करंग मोड़ में सोमवार 5 बजे को दिवंगत दो भाईयो कल्लू गोस्वामी एवं मल्लू गोस्वामी के परिजनों को घर बनाने में आ रही अड़चनों को दूर करने को ले ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित ग्रामीणों एवं महिलाओ ने इन दो दिवंगत भाईयो के परिजनों को घर बनाने की सहमति दी। विवाद का यह मामला लगभग 10 साल पुरानी है।