छतरपुर 🆕 आगामी मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त थानों में आयोजित शांति समिति बैठक
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के समस्त अनुभागों, थाना एवं चौकी स्तर पर शांति समिति बैठकों का आयोजन किया गया।
बैठकों में संबंधित अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा शांति समिति के पदाधिकारियों, आयोजन समितियों के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही सभी से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की गई।
बैठक के दौरान समिति सदस्यों एवं नागरिकों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा अमल करने का आश्वासन दिया गया।
पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों एवं आयोजकों से अपील की गई कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाहपूर्ण कंटेंट पर विश्वास न करें। ऐसी किसी भी सूचना के संबंध में तत्काल संबंधित थाना, डायल-112 अथवा छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 को अवगत कराएं तथा स्वयं किसी प्रकार का निर्णय या प्रतिक्रिया न दें।
छतरपुर पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से मोहर्रम पर्व को शांति, सद्भाव एवं आपसी सहयोग के साथ मनाने की अपील की गई।
#chhatarpur
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 24, 2026