रामनगर: रामनगर तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 91 शिकायतें पहुंची
रामनगर तहसील में एसडीएम आनंद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आज शनिवार की सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 91 शिकायतें पहुंची। नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सर्वाधिक 58 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थी।