कैंपियरगंज: जंगल बब्बन के घने जंगल में सड़क से 200 मीटर अंदर मिला वृद्धा का शव, भांजी ने मामी को शादी का झांसा देकर जंगल ले गई
कैम्पियरगंज क्षेत्र के जंगल बब्बन में सड़क से करीब 150-200 मीटर अंदर मिली वृद्धा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महराजगंज निवासी राधिका पासवान ने अपनी मामी को बेटी की शादी की बात कहकर जंगल बुलाया। वहां चाकू से गला रेतकर हत्या कर जेवरात लूटकर फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी राधिका को गिरफ्तार कर चाकू व जेवरात बरामद कर लिए हैं।