लातेहार: टाउन हॉल में तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का हुआ शुभारंभ: कौशल किशोर DIG पलामू प्रक्षेत्र
झारखंड पुलिस को आधुनिक तकनीक से सशक्त और अनुसंधान कार्यों में दक्ष बनाने के उद्देश्य से बुधवार की दोपहर करीब एक बजे टाउन हॉल में तीन दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कौशल किशोर तथा लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से किया।