गुना नगर: हकीकत के साथ मना गुना में मोहर्रम, बूंदाबांदी के बीच निकले ऐतिहासिक ताजिए, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
गुना में इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए मोहर्रम पर्व बेहद हकीदत गमगीन माहौल में 26 जून को मनाया गया। गुरुवार रात पारंपरिक गस्त के बाद शुक्रवार दोपहर को शहर में विभिन्न इलाकों से इमाम हुसैन की सदाओं के साथ ताजिया जुलूस निकाले। पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए। कर्बला के शहीदों की याद में प्रसाद बांटा गया।