कटंगी: अंबेझरी: वन रक्षक ने सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई कर महाराष्ट्र में बेचा, मामला सामने आया
वन परिक्षेत्र कटंगी के अन्तर्गत आने वाले कन्हडगांव सर्कल के आम्बेझरी बीट में घटित घटना ने पूरे वन विभाग को हिला कर रख दिया है। वन रक्षक संतोष चौबे और उनके दो वन चौकीदारों पर 6 बेशकीमती सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई कर उन्हें महाराष्ट्र प्रांत में बेचने का कथित आरोप लगने का मामला सामने आया है। इस घटना ने फिर एक बार वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।