राघोगढ़: रुठियाई जनजातीय कन्या आश्रम का संभागीय आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए आदेश
Raghogarh, Guna | Nov 30, 2025 राघोगढ़ के रुठियाई जनजातीय कन्या आश्रम का संभागीय आयुक्त ग्वालियर मनोज खत्री ने औचक निरीक्षण किया। जिला जनसंपर्क से जारी प्रेसनोट में बताया, आश्रम में 48 छात्राएं मिली, आयुक्त ने प्रतिदिन नाश्ता भोजन और थाली परोस कर मात्रा गुणवत्ता की जांच की, पंजी मिलान किया। बच्चियों से अंग्रेजी शब्द और स्पेलिंग पूछी। अंधेरा होने पर लाइट बढ़ाने और सुधार करने के आदेश दिए।