घोड़ाडोंगरी: भीषण गर्मी में बंद प्याऊ से नाराज़ लोग, वीडियो वायरल होने पर नगर पालिका सारणी पर उठे सवाल
भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका सारणी क्षेत्र में लगाए गए प्याऊ पर समय पर पानी उपलब्ध नहीं होने को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोमवार दोपहर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगे प्याऊ में पानी की व्यवस्था नहीं होने की बात कही गई है। वीडियो में राहगीरों और यात्रियों को हो रही परेशानी