लंभुआ: श्रावण मास के अंतिम सोमवार को लम्भुआ के बाबा जनवारीनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर
सावन माह के अंतिम सोमवार को लंभुआ क्षेत्र के सैतापुर सराय गांव स्थित प्राचीन बाबा जनवारीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत वातावरण में मंदिर प्रांगण "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा। दूरदराज से पहुंचे हजारों भक्तों ने बेलपत्र, दूध, धतूरा और जल से शिवलिंग का अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों