लंभुआ: भोलेनाथ के भक्तों ने लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के दोमुंहा चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया, कार्यकर्ताओं का सम्मान
सुलतानपुर जनपद के लंभुआ तहसील अंतर्गत दोमुंहा चौराहे पर भोलेनाथ के भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन 3 अगस्त को मध्यप्रदेश स्थित प्रसिद्ध शिवधाम की यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनमानस की भारी भागीदारी रही। उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई को शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में दर्जनों श्रद्धालु दोमुंहा से कांवड़ लेकर