लंभुआ: सैतापुर सराय में राज्य स्तरीय लम्बी कूद प्रतियोगिता संपन्न, प्रतापगढ़ के खिलाड़ी ने सीनियर वर्ग में जीता प्रथम स्थान
लम्भुआ क्षेत्र के सैतापुर सराय गांव के पासी वाली बाग में राज्य स्तरीय लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता पिछले 25 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। इस बार नाग पंचमी के उपलक्ष्य में इसका आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रतापगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर एवं अन्य जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।