संग्रामपुर: कचरा डंपिंग यार्ड नहीं, बेलहरनी नदी बन रही नगर पंचायत का कचरा घर,
नगर पंचायत संग्रामपुर के गठन को तीन वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद कचरा प्रबंधन के लिए अब तक डंपिंग यार्ड या कचरा प्रबंधन इकाई हेतु जमीन चिन्हित नहीं हो सकी है। इसके कारण नगर पंचायत क्षेत्र से निकलने वाला कचरा बेलहरनी नदी के किनारे और नदी में ही फेंका जा रहा है। इससे नदी का पानी प्रदूषित होने के साथ आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। कभी सैकड़ों एकड़ खेत