कर्वी: चित्रकूट पुलिस लाइन में एसपी ने की सख्ती, किया परेड निरीक्षण, पासिंग आउट तैयारी व वाहनों की जांच
चित्रकूट में आज शुक्रवार सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में एसपी अरुण कुमार सिंह ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को फिटनेस व अनुशासन का महत्व बताते हुए दौड़ और व्यायाम कराया। पासिंग आउट परेड की तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए। साथ ही 112 पीआरवी सहित वाहनों, बैरक, कैंटीन, भोजनालय और ऑर्मरी का निरीक्षण किया।