ललितपुर: करगन निवासी युवक की संदिग्ध मौत को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, बीती रात पुलिस और परिजनों में हुई तीखी नोकझोक
बीते 20 अप्रैल को कारगर निवासी एक युवक का शव गांव के बाहर नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला था।उक्त मामले में मृतक के परिजनों ने गांव की कुछ नामजद लोगों पर हत्या के आरोप लगाए थे। उक्त मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही न किए जाने के आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने घंटाघर चौराहे पर लगातार दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा है।