बिहार: बिहार शरीफ सदर अस्पताल के जिला मलेरिया कार्यालय में कालाजार और मलेरिया के बारे में आशा के साथ की गई बैठक।
Bihar, Nalanda | Jan 20, 2024 बिहार शरीफ के सदर अस्पताल के जिला मलेरिया कार्यालय में आशा कर्मियों के साथ कालाजार और मलेरिया को लेकर की गई बैठक। इस बैठक में बेन और सिलाव के आशा कर्मी मौजूद रही, इस मौके पर जिला वेक्टर बर्डन डीजी नियंत्रण पदाधिकारी ने बताया कि मलेरिया और कालाजार को लेकर आशा कर्मियों के साथ बैठक की गई है। उन्होंने कहा कि किस तरह से कालाजार और मलेरिया की दवाई देनी है। उसी के बारे में आशा कर्मियों को बताया गया।