बिहार: भीषण ठंड को देखते हुये जिलाधिकारी ने सभी 8 वीं क्लास तक सभी स्कूलों में 23 जानवरी तक पठन पाठन पर लगाया रोक
Bihar, Nalanda | Jan 20, 2024 जिले में लगातार बढ़ते ठंड को देखते हुए नालंदा के जिलाधिकारी सह दंडाधिकारी ने जिले के सभी 8 वीं क्लास तक के स्कूलों में 23 जनवरी तक पठन पाठन पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है । 9 वीं क्लास से उपर के स्कूलों में पूर्व की आदेश अनुसार 9 बजे से दोपहर 3:30 तक जारी रहेगा ।