बिहार: खरूआरा गांव के पास 17 जनवरी को NH 20 के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का मिला था शव, 72 घंटे बाद भी शव की नहीं हुई पहचान
Bihar, Nalanda | Jan 20, 2024 17 जनवरी को चेरो ओपी क्षेत्र के खरूआरा NH 20 के किनारे आम के पेड़ के पास पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। 72 घंटे बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में चेरो ओपी प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को एक अज्ञात शव को बरामद किया गया था, जिसकी पहचान के लिए 72 घंटे तक सदर अस्पताल में रखा गया था। शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण प्रशासन के द्वारा उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।