डुमरांव: डुमरांव में ट्रक की टक्कर से बिजली व्यवस्था ठप, 11 हजार वोल्ट तार झुला, विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मरम्मती शुरू
Dumraon, Buxar | Jun 11, 2026 डुमरांव के शिला सिनेमा के समीप गुरुवार सुबह एक ट्रक की लापरवाही से बड़ी तकनीकी बाधा उत्पन्न हो गई। सुबह करीब 5 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल जमीन में धंस गया और उससे जुड़ा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार झूल गया।