बौंसी: दुबराजपुर संथाली टोला में ट्रांसफार्मर का क्वायल चोरी, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
Bausi, Banka | Apr 7, 2026 लौढ़िया खुर्द पंचायत क्षेत्र के दुबराजपुर संथाली टोला में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने 16 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर का क्वायल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह ग्रामीणों को हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने बाराहाट विद्युत प्रशाखा के जेई एवं स्थानीय थाना को सूचना दी। ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी होने से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।