नसीराबाद: ई-रिक्शा चालकों ने नाराजगी जताते हुए रैली के रूप में प्रदर्शन किया, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन
अजमेर में यातायात विभाग द्वारा ई-रिक्शाओं की छत पर लगे कैरियर हटाने की कार्रवाई के विरोध में क्रांति सेना समिति के बैनर तले ई-रिक्शा चालक सड़कों पर उतर आए। समिति प्रमुख लोकेश सिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग की ओर से चालकों को चेतावनी दी जा रही है कि यदि कैरियर नहीं हटाए गए तो 1000 रुपए का चालान किया जाएगा। चालकों का कहना है कि कैरियर हटने से यात्रियों क